अधिवक्ता रहे कार्य से विरत
मथुरा। छाता बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष गोविन्दराम शर्मा विजवारी वाले की हदृय गति रूक जाने से मौत हो गयी जिससे अधिवक्ताओ में शोक लहर दौड़ गयी। बार सभागार एक शोकसभा का आयोजन किया जिसमे शोक व्यक्त किया गया तथा कार्य से विरत प्रस्ताव पास किया गया। वही रमेशचन्द दस्ताबेज लेखक की भी हदृय गति रूकने से मौत हो गयी है। दस्ताबेज लेखक संघ की भी एक शोक सभा हुयी। तथा कार्य न करने का निर्णय लिया गया है। शोक व्यक्त करने वालो में बार अध्यक्ष महीपाल सिसोदिया गोपेश्वर पारासर, हीरेन्द्र सारस्वत, चैधरी इन्दरसिंह, शिशुपाल सिंह सिसोदिया, ठाकुर शेरसिंह, सुरेन्द्र सिंह, अजय सिंह, चन्द्र्रपाल सिंह, रामचन्द्र शर्मा, श्याम सिंह, करतार सिंह, रेवती रमन, सत्यवीर, पूरनसिंह, जितेन्द्र, कृष्णकान्त, सुशील आदि अधिवक्ताओ एवं दस्ताबेज लेखक संघ के मंत्री प्रेमपाल सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, चैधरी नत्थी सिंह, मलखान सिंह लाखन सिंह, रामहेत सिंह, महावीर सिंह आदि है।





