मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में 18 फरवरी को किसान दिवस का आयोजन तहसील छाता के सभागार में आयोजित किया गया है। उप कृषि निदेशक मथुरा ने कृषकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समस्याओं का निदान पायें साथ ही कृषि की नवीनतम तकनीकी की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठायें।





