छाता में यमुना शुद्धिकरण के लिये चलाया गया जनसम्पर्क अभियान

यमुना शुद्धिकरण हेतु बैठक करते यमुना भक्त

मथुरा। आज दिनांक 7 जनवरी को छाता के रनवारी ग्राम में यमुना रक्षक दल द्वारा जनसम्पर्क अभियान चलाया गया तथा गाँव गाँव में जाकर 11 मार्च 2015 को होने वाली मथुरा से दिल्ली तक की यमुना शुद्धिकरण की पदयात्रा के लिये लोगों को जोड़ा। इसके साथ ही छाता के ग्राम रनवारी में श्री ब्रजनाभ मन्दिर की स्थपना की गयी। जिसमें सैकडों की संख्या में लोग उपस्थित थे साथ ही 11 मार्च को होनी वाली पदयात्रा का आहवान किया गया यमुना रक्षक दल के समर्थन में भोपाल तथा म0प्र के लोग भी उपस्थित थे। सैकडों लोगो ने हाथ उठाकर यमुना शुद्धिकरण के लिये समर्थन व संकल्प किया। साथ ही 52 गांवो ने यमुना रक्षक दल का किया समर्थन। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि यमुना अत्यन्त प्रदूषित हो चुकी हैे जिससे करोड़ो लोगो का जीवन खतरे मे है नालो के माध्यम से गंदा जल बह रहा है। अतः हम सब को मिलकर यमुना को शुद्ध कराना है। इस अवसर पर कोमल सिंह, चंद्रपाल सिंह, दुर्ग पाल सिंह, गिरिवर सिंह, लोकगीत गायक सियाराम यादव, जिला अध्यक्ष डाॅ0 राजवीर सिंह, महा वीर सिंह, मानमेन्द्र सिंह, भगत सिंह, भानू प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti