छाता में हुआ निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारभ्ंा

 चैधरी चरनसिंह इंटर काॅलेज में सुरुचि फूडस के द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का दीप जलाकर शुभारम्भ करते मुख्य अतिथि चेयरमेन सुमित गुप्ता व कल्याण करोति के महासचिव सुनील कुमार गुप्ता आदि

237 रोगियो का हुआ परीक्षण, आज भी होगा परीक्षण 

मथुरा। मंगलवार को चैधरी चरनसिंह इंटर कालेज में कल्याण करोती द्वारा सुरुचि फूड पाईवेट लिमिटेड दौताना छाता के सौजन्य से स्व. आर सी गुप्ता राधे-राधे एवं स्व. विठ्ठलनाथ गुप्ता की स्मृति में दो दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। 237 नेत्र रोगियो का परीक्षण किया गया। जिनमें से 70 रोगियांे का आॅपरेशन के लियंे लिऐ गये। आज बुधवार को भी प्रातः 9 बजे नेत्र रोगियो की भर्ती की जायेगी। मुख्य अतिथि सुरुचि फूडस के चेयरमेन सुमित गुप्ता ने कहा कि नेत्रदान महादान है। नेत्र ज्योति प्रदान करना पुनीत कार्य है। इससे बडा और कोई पुनीत कार्य नही हो सकता। कल्याण करोति के महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि गरीब असहाय की सेवा करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। शिविरो के माध्यम से गरीब असहाय लोगों की सेवा की जा सकती है। इस अवसर पर मनोज खंडेलवाल, संजीव खंडेलवाल एन के गर्ग, ब्रजेश कुमार, रामसनेही, आर के वर्मा, पूर्व सभासद हरिओम सिंह, के के पाठक, राहुल, अयान आदि मौजूद थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti