मथुरा। उप निदेशक कृषि राकेश बाबू ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि माह के प्रत्येक तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया जाता है। इस माह दिनांक 17 पफरवरी को राजकीय अवकाश होने के कारण तहसील दिवस का आयोजन 18 पफरवरी को तहसील छाता में किया जायेगा। उक्त के क्रम में जिलाध्किारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार 18 फरवरी को तहसील दिवस एवं किसान दिवस आयोजन एक साथ तहसील छाता के सभागार में किया जायेगा। उन्होंने कृषि क्षेत्रा से जुड़े सभी अधिकारियों को सूचित किया है कि उक्त कार्यक्रम में समय से तथा निर्धरित स्थल पर किसान दिवस में उपस्थित होने का कष्ट करें।





