छाता के गांव अकबरपुर में दुर्गेश इंटर काॅलेज के गेट के बाहर अधिक फीस में प्रदर्शन करते छात्र एवं अभिभावक।
मथुरा। मंगलवार को गांव अकबरपुर के श्री दुर्गेश इंटर काॅलेज के छात्र छात्राओ एवं अभिभावको ने अधिक फीस बसूलने से नाराज होकर स्कूल कमेटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा काटा। छात्रो का आरोप है कि कक्षा 10 के छात्र छात्राओ से 600 रूपये फीस के स्थान पर 1400 रूपये एवं इंटर के छात्र छात्राओ से 1500 रूपये बसूल लिये है। अभिभावको ने एसडीएम छाता से स्कूल प्रबंधको की शिकायत की है। वही प्रधानाचार्य ठाकुर चरनसिंह यदुवंशी का कहना है कि सरकार की ओर से मात्र एक अध्यापक मै ही हूॅ। सात अध्यापक प्राईवेट लगाये हुये है। उनका वेतन छात्र छात्राओ से फीस के दौरान ही ले लिया है।





