जंगलों में मिली विक्षिप्त महिला परिवारीजनों को सौंपी

मथुरा। थाना रिफाइनरी अन्तर्गत अंगनपुरा के जंगलों से आज संदिग्ध अवस्था में एक महिला को क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया। देखने से यह महिला विक्षिप्त प्रतीत हो रही थी। बाद में पता चला कि यह दाऊजी के गांव छोली निवासी बीरी सिंह मास्टर के पुत्र लाखन सिंह की पत्नी गीता है। इसके परिवार वालों को पुलिस ने सूचना दी उन लोगों ने बताया कि इसका आगरा में इलाज चल रहा है। 

मानसिक रूप से यह ठीक नहीं है। गांव के लोगों ने उसे कपड़े पहनने को दिये। रिफाइनरी थाना प्रभारी अरविन्द पाठक और पुलिस मौके पर पहंुच गयी और परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti