जनपदवासियों को आधार कार्ड बनवाने का मिला एक और मौका

कलैक्ट्रेट सभागार में आधार कार्डो को लेकर बैठक करते एडीएम वित एवं राजस्व धीरेन्द्र सचान एवं अन्य

मथुरा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान की अध्यक्षता में आधार कार्ड समय से बन जाने के संबंध में एक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। उन्होंने सभी तहसीलदारों, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका नगर परिषदों को निर्देशित किया है कि वे इस कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें ताकि जनपद में 1682000 आधार कार्डो को बनाने का लक्ष्य समय से पूर्ण हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य में कोई लापरवाही क्षम्य नही होगी। आधार कार्ड बनाने वाली कम्पनी के प्रभारी राजू सिसोदिया ने अवगत कराया कि अब तक 7331 अधार कार्ड बनाये जा चुके है तथा आधार कार्डो को बनाने में तेजी लायी जा रही है जिसके लिए लगभग 10 कैम्प स्थापित किये गये है, जो सौंख रोड पर ग्राम पंचायत उस्फार में, बी0एस0ए0 कालेज के सामने देना बैंक में चन्दनवन पब्लिक स्कूल में, बरारी में प्रधान के आवास में, जयसिंहपुरा में सभासद के धर के पास, राधेश्याम कालेानी में नई मस्जिद के पास, देवी पुरा में जैन मोटर्स के पीछे, राधापुरम स्टेट में क्लब हाउस पर, ग्राम बांकलपुर में रामसरन राशन डीलर वाले के यहां तथा गनेशरा में प्रधान के यहा यह कैम्प रविवार 01 जून तक कार्यरत रहकर आधार कार्ड बनाने का कार्य पूर्ण करेगे। कम्परी प्रभारी ने यह भी बताया कि दिनांक 1 तथा 2 जून को शासकीय कर्मचारियो के आधार कार्ड बनाने हेतु  दो दिवसीय कैम्प राजीव भवन परिसर में जिला सूचना कार्यालय पर आयोजित होगा। राजीव भवन में कार्यरत सभी शासकीय कर्मचारियो से उन्होने अपील की है कि वे अपने आधार कार्ड बनवाने के लिए निश्चित स्थान पर पहुचने का कष्ट करें। श्री सचान ने यह भी कहा कि जनपदवासियों से अपील है कि वे समय से अपने आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित कर ले जो निःशुल्क बनाये जा रहे है कोई भी पात्र व्यक्ति अपना फोटोयुक्त आईडी प्रूफ एवं आवासीय पते का सत्यापन प्रपत्र देकर अपना आधार कार्ड बनवा सकते है। उन्होंने बताया कि यह कैम्प प्रतिदिन प्रातः 9ः30 से सांयकाल 6 बजे तक कार्यरत रहेगे। श्री सचान ने सभी अधिकारियों से कहा है कि वे इस कार्य में अपना पूर्ण सहयोग देकर समय से निर्धारित किये गये लक्ष्य को पूर्ण करे। प्रधानो तथा अन्य संगठनो के कार्यकर्ताओ से भी इस कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आवहान किया है। तहसीलदारो तथा नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारियो को विशेष रूप से इस कार्य में अपना सहयोग देने के निर्देश दिये गये है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti