मथुरा। जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा सामविद गुरूकुलम सीनियर सेकेंड्री स्कूल के तत्वावधन में वात्सल्य ग्राम में 20 दिसम्बर को आयोजित 49वीं यूपी स्टेट क्रासकंट्री के लिए जनपदीय दल की घोषणा कर दी गई।
संघ के अघ्यक्ष भगत सिंह वर्मा एवं सचिव हरीमोहन रावत के अनुसार जनपदीय दल में में बालक वर्ग की ओपन आयु वर्ग में कुलदीप सिंह, पुष्पेंद्र, अण्डर 20 वर्ष में रवि कुमार, हरीश कुमार, अण्डर 18 वर्ष में राहुल कुमार, सुनील कुमार, अण्डर 16 वर्ष में बाबी एवं भगत सिंह को रखा गया है। बालिका वर्ग में कुमारी भारती, यशोदा, नीतू, सामविद गुरूकुलम की मंजरी एवं तृप्ति को स्थान दिया गया है। टीम मैनेजर जय सिंह एवं टीम कोच अंकिता शर्मा को बनाया गया है। यह सभी खिलाड़ी 17 दिसम्बर को टीम मैनेजर सिंह ने सामविद गुरूकुलम के खेल मैदान पर संपर्क करेंगे। चयन समिति के चेयरमैन प्रभूकांत उपाध्याय के अनुसार गत दिवस वेटरिनरी विश्वविद्यालय में आयोजित चयन में जनपद के लगभग 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाडि़यांे को 17 दिसम्बर से वृंदावन में अभ्यास कराया जाएगा।





