जनपद के विकास कार्यो की हूई मासिक समीक्षा

शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर उसका निस्तारण समय सीमा के अंदर गुणवत्ता परक करेें-सचान

मथुरा। जिलाध्किारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में अपर जिलाध्किारी वित्त एवं राजस्व घीरेन्द्र सिंह सचान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्राी संदर्भ, करकरेत्तर, राजस्व वसूली एवं शासन संदर्भित मामलो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। अपर जिलाध्किारी ने मुख्यमंत्राी संदर्भ एवं स्टेट सर्विस डिलेवरी गेट वे, लोकायुक्त एवं अन्य आयोगो की ओर से प्राप्त संदभो की समीक्षा करते हुए अध्किारियों को निर्देशित किया है कि इन अति महत्वपूर्ण संदर्भो को प्राथमिकता के आधर पर निस्तारित करते हुए रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध् कराये ताकि शासन को शिकायत निस्तारण की सूचना समय से भेजी जा सके, शिकायतें अध्कि समय तक लंबित नहीं रहनी चाहिये अन्यथा की स्थिति में जबावदेही तय की जायेगी। उन्होनंे राजस्व प्रशासन से संबंध्ति राजस्व वाद, प्रवर्तन एवं तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतो आदि की भी समीक्षा की। उन्होने सभी अध्किारियो से कहा कि अपने विभाग से संबंध्ति शिकायतो को वेबसाइट पर जाकर उसको देखे तथा निस्तारण में त्वरित कार्यवाही कर उसका निस्तारण समय सीमा के अंदर गुणवत्ता परक करे। उन्होंने मनोरंजनकर, आवकारी, लोक निर्माण विभाग तथा सिंचाई की अच्छी वसूली तथा किये गये कार्यों पर संतोष जाहिर किया। खनिज , विद्युत विभाग, परिवहन, वाणिज्यकर, वन विभाग की वसूली की समीक्षा करते हुए अन्य विभागीय अध्किारियों को दिये गये लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली प्रत्येक दशा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है। कई विभागो को लक्ष्य से पिछड़ने पर उन्हें चेतावनी देते हुए कार्य में सुधर करके राजस्व वसूली बढ़ाने के लिये निर्देशित किया गया है। परिवहन अध्किारी को निर्देश दिये गये है ट्रैपिफक व्यवस्था में सुधर करें आटो सहित अनध्किृत वाहनों को बन्द करें अपर जिलाध्किारी ने कुछ विभागो द्वारा अच्छी राजस्व वसूली पर संतोष व्यक्त किया। आपूर्ति तथा राशन वितरण एवं बनाये जा रहे नवीन राशन कार्डो की समीक्षा की गयी, बाट मांप विभाग के भी अध्किारियो को निर्देशित किया गया है कि सघन अभियान चलाकर जांच कार्य पूर्ण कर राजस्व वसूली बढाये। खाद्य सुरक्षा तथा औषध् िविभाग के अध्किारियो को भी निर्देशित किया गया है कि वे लगातार खाद्य वस्तुओ का निरीक्षण करे मिलावटी खाद्य पदार्थ किसी भी दशा में बाजार में न बिके, दूध् तथा खोया तथा उससे निर्मित खाद्य पदार्थो की लगातार जांच कर उनकी सैम्पिलिंग का कार्य करे एवं नकली खाद्य पदार्थो को नष्ट करवाकर उनके विरूद्व विध्कि कार्यवाही अमल में लायी जाये। मुख्यचिकित्साध्किारी से कहा गया कि जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ केन्द्रों पर चिकित्सों की समय से उपस्थिति तथा मरीजों का इलाज कराना सुनिश्चत करें। अपर जिलाध्किारी ने भू-तत्व खनिज ;अवैध् खननद्ध तथा अवैध् शराब के निर्माण तथा विक्री पर कड़ा रूख अपनाते हुए अध्किारियों से कहा है कि सभी जिला स्तरीय अध्किारी ऐसे अवैध् कार्यों पर सतर्क निगाह रखें तथा कहीं पर भी अवैध् कार्य होते पाये जायें तो प्रशासन को अवगत करायें ताकि ऐसे अराजक तत्वों पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जायें। सभी उप जिलाध्किारियों, तहसीलदारों, अध्शिासी अध्किारियों सहित पुलिस विभाग के सभी अध्किारियों सहित थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करके ऐसे अवैध् ठिकानों को नष्ट करें तथा कार्य करने वालों को गिरफ्रतार करें। परिवहन विभाग के अध्किारियों को निर्देशित किया गया है कि ओवरलोड वाहन तथा ईट ट्रालियों को पकड़े। खनन निरीक्षक से कहा गया है कि अवैध् खनन रोकें, और ऐसे अवैध् खनन ढोने वाले वाहनों पकड़ें। बिल्डिंग मैटेरियल बेचने वालों पर भी निगाह रखें उनका बिल्डिंग मैटेरियल सड़क पर नहीं पड़ा होना चाहिये क्योंकि इससे आवागमन में असुविध होती है। उन्होनंे अध्शिाषी अध्किारी नगर पालिका, नगर परिषदों व्दारा की जा रही गृहकर वसूली तथा उनपर कर निर्धरिण कर राजस्व वसूली की जाये, प्रत्येक दशा में सभी आवासीय भवनों को कर के दायरे में लाकर राजस्व वसूली की जाये। उन्होंने आबकारी अध्किारी को निर्देश दिये है कि अवैध् रूप से बिकने वाली शराब को जब्त करे तथा बेचने वाले लोगो को विध्कि कार्यवाही कर पावंद किया जाये तथा उनके वाहनो को सीज किया जाये। अवैध् शराब तथा अन्य प्रदेशों से आने वाली शराब पर कडी निगरानी रखकर सख्त कार्यवाही की जाये। शहर तथा अन्य ग्रामीण इलाको में शराब की दुकानो की लगातार मानीटरिंग कर उनपर विशेष निगरानी रखी जाये तथा राजस्व वसूली में किसी प्रकार की गिरावट भी न आये। उन्होंने चकबंदी, खाद्य सुरक्षा, आपूर्ति खाद्य तथा औषध्ी, स्वास्थ्य, सामाजिक वानिकी, बैंको आदि विभागो की भी वसूली तथा कार्यो की समीक्षा की। विध्कि देयों की समीक्षा में उन्होंने सभी उप जिलाध्किारियों तथा तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक सप्ताह वसूली की समीक्षा की जायें तथा समीक्षा रिपोर्ट से जिला प्रशाासन को अवगत कराया जायें। लापरवाह कर्मिर्यों/अमीनों पर भी उन्होंने कड़ी कार्यवाही करने तथा राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होने बैठक अनुपस्थित कई विभागीय अध्किारियो का स्पष्टीकरण मांगने तथा पूरी तैयारी करके बैठक में आने हेतु निर्देशित किया है आध्ी अध्ूरी सूचनाओ के साथ बैठक मे आने पर उन्होने कडी नाराजगी व्यक्त की है। इस अवसर पर अपर जिलाध्किारी कानून व्यवस्था,सुरेन्द्र कुमार शर्मा, अपर जिलाध्किारी ;प्रशासनद्ध ध्ीरेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह सभी उप जिलाध्किारी, तहसीलदार, अध्शिासी अध्किारी, खण्ड विकास अध्किारी तथा समस्त विभागीय अध्किारी आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti