जनपद भर के शिव मंदिरों पर उमड़ा शिव भक्तों का जन सैलाब

मथुरा। आज सावन के अन्तिम सोमवार को जनपद के शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना करने वाले श्रऋालुओं का सैलाब उमड़ता देखा गया। बम बम भोले के उद्घोषों से समूचे मंदिर परिसर भगवान शिव मय हो गए। श्रावण मास में शिव पूजा का विशेष महत्व बताया गया है और यही वजह है कि सावन माह में शिवभक्त अपने अराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए विधि विधान के साथ उनकी पूजा अर्चना करते हैं। आज शहर के गल्तेश्वर, भूतेश्वर, नील कंठेश्वर मंदिर पर शिव भक्तों के पूजा अर्चना करने का तांता लगा रहा। सुबह से ही बच्चे, महिला, पुरूष भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिरों में कतार लगाकर खड़े देखे गये। शिव भक्तों ने भांग, धतूरा, बेल्व पत्र चढ़ाकर भगवान की पूजा अर्चना की। कुछ लोगों ने भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक किया। सुबह से ही शहर के छोटे बड़े मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले लोगों की भीड़ देखी गयी। शहर रंगेश्वर मंदिर पर आज सुबह से ही शिवभक्तों का सैलाब उमड़ता रहा।

गोवर्धन के चक्रलेश्वर मंदिर पर भी आज सुबह से ही भगवान शिव की पूजा करने वाले भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। वहीं वृन्दावन के मंदिरों में भक्तों ने अपने अराध्य देव की पूजा अर्चना की। मंदिरों में महिला व पुरूषों व बच्चों का सुबह से ही तांता लगा रहा। दोपहर तक मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ती देखी गयी। शाम को शिव मंदिरों में आकर्षक सजावट की जा रही है। जिसे देखने के लिए शाम को शिव भक्त मंदिरों दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। शहर के विभिन्न मंदिरों में फूल बंगले आदि का आयोजन भी किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से शहर के रंगेश्वर, गल्तेश्वर और भूतेश्वर मंदिरों पर पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम दिखायी दिए। मनचलों और जेब कतरों पर नजर रखने के लिए महिला तथा पुरूष पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी में लगाया गया जिससे असामाजिक तत्वों पर निगाह रखी जा सके। 

नगर पंचायत बाजना में सावन के अन्तिम सोमवार को कस्बे में पथवारी देवी मन्दिर, बाघेश्वरी माॅ मन्दिर, दाऊजी मन्दिर, राधा कृष्ण मन्दिर, स्थित शिव मन्दिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी इस दौरान भक्तों ने हर हर महादेव के जयकारों के बीच भगवान शिव को गंगाजल से स्नान कराया व बेल पत्र चढ़ायें। इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों में भारी उत्साह नजर आ रहा था।

श्रावण के अन्तिम सोमवार पर शहर के प्रमुख मंदिरों में आज सुबह से ही गोवर्धन एवं वृंदावन के शिवभक्तों के पूजन अर्चना करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। शहर के गोपेश्वर, वनखंडेश्वर और रेतेश्वर महादेव पर सुबह से ही पूजा अर्चना करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से दोपहर तक भारी संख्या में शिवभक्तों ने मंदिर में पहुंचकर अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना की। भांग, धतूरा, बेल्ब पत्र चढ़ाकर अपने आराध्य देव को प्रसन्न किया। शाम को इन मंदिरों को फूल बंगले का भी आयोजन रखा गया है। हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने सभी मंदिरों से पूजा अर्चना की। शहर के छोटे बड़े गली मौहल्लों में स्थित मंदिरों में भी शिवभक्तों ने पूजा अर्चना की। बम बम भोले और जय जय महादेव के उद्घोषों से मंदिर परिषद गूंजायमान रहें। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सादा वर्दी में महिला और पुरूष पुलिस कर्मियों को प्रमुख मंदिरों पर लगाया है।

सावन के अन्तिम सोमवार को ब्रज में शिवभक्ति ब्रजवासियों के सिर चढ़कर बोली। भोले के भक्तों की कतारें मंदिरों की ओर लगी हुई थीं। शहर के मध्य स्थित रंगेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित फूल बंगला से मंदिर पर अनोखी छटा दिख रही थी। भोले के भक्तों के दर्शन को यहां श्रद्वालु उमड़ पड़े। रंगेश्वर महादेव मंदिर पर देश विदेश के फूलों से सजाए गए फूल बंगले के दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्वालु खुद को आदलादित महसूस कर रहे थे। श्रद्वालुओं ने भगवान शिव की परिक्रमा की और हर हर बम बम के जयघोष भी किए। फूल बंगला के आयोजक ने कहा कि प्रभु की सेवा का अवसर उन्हें मिलना बड़े भाग्य की बात है। वह प्रतिवर्ष भगवान भोले के दरबार में सावन के सोमवार के दौरान फूलबंगला का आयोजन होता हैं। जिनके दर्शन करके और भोले बाबा के भक्तों को उनके अदभुत दर्शन करते देख उन्हें आनंद का अनुभव होता है। भगवान रंगेश्वर महादेव के दरबार में जो भी आता है, उसकी मनोकामना पूर्ण होती हैं। मंदिर के सेवकों ने भोले बाबा का श्रंगार किया और फूलबंगला आयोजित किया गया। देर शाम आरती करके सभी भक्तों ने रंगेश्वर महादेव की महिमा का गुणगान किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti