
कलैक्ट्रेट व परेड ग्राउण्ड में डीएम ने ध्वजारोहण कर दी सलामी, दिलाई शपथ
जिले के एक मात्र जीवित स्वतंत्रता सैनानी भंवर सिंह का किया डीएम ने सम्मान
देश तथा संविधान के प्रति रहे वफादार- जिलाधिकारी राजेश कुमार
कलैक्ट्रेट पर झण्डे को सलामी देते डीएम राजेश कुमार, परेड ग्राउण्ड मंे परेड की सलामी लेते डीएम राजेश कुमार, कलैक्ट्रेट पर शपथ ग्रहण कराते डीएम राजेश कुमार, पुलिस अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट करती एसएसपी
प्रशिक्षु सीओ को स्मृति चिन्ह भेंट करते डीएम एवं डीजे
विप्रा कार्यालय पर झण्डे को सलामी देते उपाध्यक्ष व अन्य, परेड का निरीक्षण करते मुख्यातिथि डीएम राजेश कुमार, परेड में सलामी दिलाती प्रशिक्षु आईपीएस प्रीति प्रियदर्शिनी
मथुरा। जनपद भर में गणतन्त्र दिवस की 66 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनायी गयी। इस मौके पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने 66 वाॅं गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट प्रांगण एव पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड में ध्वजारोहण कर तिरंगे झण्डे को सलामी दी और जनपद के एक मात्र जीवित बचे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी भंवर सिंह शर्मा का स्वागत सम्मान किया। उन्होंने आज प्रातः कलक्टेªट प्रांगण में ध्वजारोहण कर तिरंगे झण्डे को सलामी देकर राष्ट्रगान किया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सविंधान तथा देश के प्रति वफादार रहने की शपथ दिलाई। झण्डारोहण के पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री चै0 चरण सिह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कलक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियो को गणतंत्र की दिवस की बधाई देते हुए उन्होने कहा कि आज हमारा देश दुनिया की महाशक्तियों में शामिल है तथा विकास की ओर निरंतर अग्रसर है और इसका असली श्रेय शहीदों एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों तथा हमारी जांबाज सेना को है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित जनपद के एक मात्र वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सैनानी भंवर सिंह शर्मा का शाॅल उडाकर नारियल देकर तथा माल्यार्पण कर सम्मान किया। श्री भंवर सिंह शर्मा ने अपने संबोधन में सभी से अपील की कि वे देश तथा संविधान के प्रति वफादार रहकर उसकी रक्षा करें और देश को आगे बढाये। जिलाधिकारी ने अपने ओजस्वी भाषण में अमेरिका के शक्तिशाली राष्ट्रपति बराक ओबामा का जिक्र करते हुए कहा कि आज हमारे देश के शक्तिशाली होने कारण ही उन्होने गणतंत्र के दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि बनाना स्वीकार करके हमारे देश का गौरव बढाया है जो एक शुभ संकेत है। उन्होने यह भी कहा कि आज हम सभी का यह दायित्व है कि विश्व की सबसे बडंी लोकतंात्रिक व्यवस्था बनाये रखने हेतु हम संविधान का पूर्ण रूप से पालन करें और उसमें दी गई व्यवस्था के अनुसार ही हम अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से पूर्ण करें ताकि देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होता रहे। उन्होने कहा कि हम अपने मन और वचन के भाव को स्वच्छ रखें तथा किसी प्रति ईष्र्षा न रखे, किसी दूसरों के अधिकारों का हनन न होने दें। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे देश में विभिन्न धर्म, सम्प्रदाय, जाति के लोग रहते है और हमें देश की एकता एंव अखण्डता बनाये रखने के लिए हमेशा दूसरों धर्मो का सम्मान करना चाहिए। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यदि हम अपने मन को स्वच्छ रखेगें तो हमेशा ही दूसरों का कल्याण होगा और देश की एकता भी मजबूत होगी। स्वच्छता का जिक्र करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गाॅंधी जी का उदाहरण देते हुए उन्होने कहा कि वे हमेशा मन तथा वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश गाॅंधी जी दिया करते थे। उन्होने कहा कि आज ब्रज की धरा को स्वच्छ रखने के लिए हम सभी का यह दायित्व है कि हम पौलीथिन का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर अपने आगे आने वाली भावी पीढी को प्रदूषण मुक्त बनाकर अच्छा प्रर्यावरण उन्हें सोंपे।
जिलाधिकारी ने पुलिस लाईन में भी ध्वजारोहण किया तथा परेड ग्राउण्ड में घूमकर पुलिस जावानों की टुकडियों की सलामी ली। पुलिस के जावानों तथा संास्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया, सलामी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मैंजिल सैनी भी उनके साथ थी। अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिहं सचान ने भी अपने सबांेधन में भी देश तथा संविधान के प्रति वफादार रहकर कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की ताकि देश हमेशा प्रगति की ओर अग्रसर होकर और शक्तिशाली हो सके। नगर मजिस्टेªट हेम सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम देश तथा संविधान के प्रति वफादार रहेगें, तो आने वाली पीढी भी सही दिशा में प्रगति कर सकेगी। इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ कोषाधिकारी लक्ष्मी मिश्रा, कर्मचारी व कलक्टेªट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामवीर शर्मा ने इस अवसर पर सभी को बधाई दी तथा ईमानदारी से अपना कार्य करने का पाठ पढाया। गिरधारी लाल शर्मा द्वारा देश भक्ति का कविता पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर डिप्टी कलक्ट्रेट गरिमा तथा सतेन्द्र सिंह, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी कौशिक, जिलाधिकारी के पीए हरदेव चतुर्वेदी, प्रशासनिक अधिकारी रमेश चन्द्र अग्रवाल, सहित सभी विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी संघ के जिलामंत्री कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने किया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS