रोजाना ईटों से लदें ट्रेक्टर ट्रॉलियो से हो रहे हादसे
छाता। रोजाना ईटों से लदें ट्रेक्टर ट्रॉलियो से हो रहे हादसों से चिन्तित जिलाधिकारी राजेष कुमार ने एसएसपी राकेष कुमार सिंह को निर्देष दिये है कि जनपद में ईटों से भरे ट्रेक्टर ट्रॉलियों को नही चलने दिया जाये। रोजाना इन ट्रेक्टरों से हादसों मे लोगों की दुर्घटनाओं में अकाल मौते हो रही है। सभी थाना क्षेत्र में पुलिस सुविधा षुल्क के वल पर ओवर लोडेड ट्रेक्टर ट्रॉलियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर रहे है। छाता क्षेत्र में गत माह कई लोगों के सडक दुर्घटनाओ में मर चुके है। जिलाधिकारी ने उक्त विचार गांधी इंटर कॉलेज में पंचायत चुनावों में वार्ड नंघ् 11 के एक उम्मीदवार की मृत्यु ईटों से लदें ट्रेक्टर ट्रॉलियों से हो जाने पर किये। एसएसपी ने जिलाधिकारी को भरोसा दिलाया कि षीघ्र ही सभी थाना प्रभारियों को ईटों से लदें ट्रेक्टर ट्रॉलियों को बंद कराने के लिये निर्देष जारी करेगें।





