मथुरा। जनपद में दहेज लोभी ससुरालियों के हौसल दिन प्रतिदिन वढ़तें ही जा रहा हैं। इसी का परिणाम है कि जनपद में आये दिन दहेज के चलते विवाहिताओ की हत्याए की जा रही है या फिर उन्हें मारपीट करं घर से निकाला जा रहा हैं। इसी के चलते जनपद के तीन थाना क्षेत्रों में तीन मामलें दहेज उत्पीड़न के दर्ज कराये गये हैं। पुलिस ने मामलें दर्ज कर दहेज लाभियों के विरूद्व कार्यवाही भी शुरू कर दी हैं। लेकिन इसके बावजूद भी दहेज उत्पीड़न की घटनाए कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद के महिला थाने में श्रीमती अकसाना पुत्री अपूर्व कुरैशी निवासी कैशव निवासी कैशवपुर भार्गव गली थाना कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति समीम पुत्र सलीम निवासी 507 मौ. टीला 7 शमसाबाद आगरा सहित सात अन्य परिजनों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सभी ने एक राय होकर अतिरिक्त दहेज लाने के लिए प्रताडि़त किया इसपर भी माॅग पुरी नहीं होने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। दूसरी घटना थी महिला थाने में श्रीमती विनीता पुत्री हेमराज निवासी इन्द्रपुरी कालौनी थाना हाईवें मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति जितेन्द्र पुत्र स्व. खरपोराय निवासी नगजा कैकला थाना डीग भरतपुर राजस्थान ने अतिरिक्त दहेज के रूप में एक बाइक की माॅग करने, माॅग पुरी नहीं होने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते हुए मारपीट कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। तीसरी घटना थाना सुरीर में श्रीमती सोना सिंह पत्नी सौदान सिंह पुत्री कुंवर सिंह निवासी चैपान गली सिकन्दरा थाना सिकन्दरा आगरा ने अपने पति सौदान सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी भदनवारा थाना सुरीर सहित आधा दर्जन ससुरालीजनों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अतिरिक्त दहेज के रूप में 5 लाख रूपयें व एक बाइक की माॅग पुरी नहीं करने पर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।





