
तीन महिलाओं से दुराचार, दो से प्रयास में रिपोर्ट दर्ज
मथुरा। प्रदेश में सपा शासन में अब महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश में आये दिन बलात्कार व छेड़छाड़ की घटनाओं में वृद्वि हो रही हैं। लेकिन पुलिस इनपर अकुंश लगाने में असफल साबित हो रही हैं। इसी श्रखला में जनपद मथुरा में विगत दिवस तीन महिलाओं से दुराचार की घटना घटित हुई वहीं दो महिलाओं के साथ दुराचार के प्रयास करने के मामलें प्रकाश में आये हें। पुलिस ने मामलें दर्ज कर अपने कार्य की इतिश्री कर ली हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना बलदेव के ग्राम लहरौली घाट निवासी रानी पत्नी रामस्वरूप (दोनो नाम काल्पनिक) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम के ही छोटू पुत्र करन सिंह ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके घर में घुस आये और उसके साथ वारी वारी से दुराचार कर डाला। उसके द्वारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के ग्राम कारव निवासीं सीमा पत्नी रूपराम (दोनो नाम काल्पनिक) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जगन पुत्र सुग्रीव रनवीर पुत्र सुग्रीव, निवासी ग्राम दौलतपुर बलदेव मथुरा ने घर में घुसकर गाली गलोज की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए वारी वारी से दुराचार किया। पीडि़ता ने नामजदों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। थाना कोसी क्षेत्र के ग्राम कादौना निवासी टीकम पुत्र सरवन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बाबू उर्फ बुग्गा पुत्र हलों हरिजन निवासी कादौना ने उसकेी पुत्री को शौच को जाते समय वुरी नियत से पकड़ लिया और दुराचार का प्रयास किया पुत्री द्वारा चीख पुकार करने पर लोगों को आते देख मौके से भाग गया। थाना हाईवें क्षेत्र के ग्राम तन्तुरा निवासी बबली पत्नी रामजीलाल (दोनो नाम काल्पनिक) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम के ही कौशल पुत्र देवेन्द्र सिंह ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उनकी पुत्री को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद वारी वारी से बलात्कार कर डाला। युवती को होश आने पर पीडि़ता ने अपने साथ घटित हुई घटना से परिजनों को अवगत कराया जिस पर परिजनों ने नामजदों के विरूद्व दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। इसी थाना क्षेत्र के श्रीजीधाम कालौनी में वाणिज्यकर अधिकारी धीरेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने अपनी नौकरानी को बुरी नियत से दवोच लिया व मुश्किल नौकरानी ने अपानी इज्जत बचा घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं। वहीं थाना नौहझील में श्रीमती शकुन्तला देवी पत्नी सत्यवीर सिंह निवासी अहमदपुर थाना नौहझील को ग्राम के रामभाई पुत्र लीलाधर ने बुरी नियत से दवोच लिया। पीडि़ता द्वारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS