मथुरा। जनपद में अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसें में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचनाओं पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना वृन्दावन क्षेत्र के कस्वा जैत क्षेत्र के चैधरी ढावा के पास अज्ञात वाहन ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए अज्ञात व्यक्ति में टक्कर मार दी जिससें उसकी मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा हैं। दूसरी घटना थाना इसी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिवशक्ति ढावा के पास बस संख्या एमपी 06पी 0787 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे खड़ें 26 वर्षीय सुनील में टक्कर मार दी जिससें सुनील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई लोकेश पुत्र स्व0 रतिराम निवासी इन्द्रपूरम थाना रिफाइनरी मथुरा ने अज्ञात बसा चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं। तीसरी घटन थाना फरह क्षेत्र के ग्राम कुरसन्डा के पास राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भीम सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक साथी प्रेम सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी कुरकुन्दा थाना फरह ने अज्ञात बाइक चालक के विरूद्ध दर्ज कराई हैं।





