
जनपद स्तरीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में बेहतर प्रदर्शन कर लौटे सिद्धि विनायक काॅलेज के छात्र एवं शिक्षकगण
मथुरा। विगत 16 जनवरी से कल 18 जनवरी तक युवा कल्याण एवं प्रदेशिक विकास दल मथुरा द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 2014-15 में श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें बी0ए0 के छात्र महेन्द्र पुत्र बादाम सिंह, कृष्ण गोपाल पुत्र भगवान सिंह व आकाश शर्मा पुत्र बबली शर्मा का प्रदर्शन अति उŸाम रहा। इन छात्रों को जिला युवा कल्याण एवं प्रदेशिक विकास दल अधिकारी जयपाल सिंह एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रदेशिक विकास दल अधिकारी रीतराम सिंह द्वारा अति उŸाम प्रथम, द्वितीय प्रमाण पत्र दिये गये एवं आकाश शर्मा पुत्र बबली शर्मा को उत्कृष्ठ गायन प्रदर्शन करने पर एक हजार रूपये की धनराशि ईनाम स्वरूप दी गयी। शिविर से लौटे छात्रों को महाविद्यालय के प्रबन्धक एनके शर्मा एवं प्राचार्य डा0 सुनील चतुर्वेदी द्वारा सम्मानित किया गया एवं छात्रों को इसी प्रकार राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक कार्यक्रमों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर श्याम बिहारी शर्मा, पूनम वर्मा, बृज बिहारी बघेल, पीटीआई दिलीप यादव, उपेन्द्र शर्मा, डा0 संजीव चैहान, विशाल शर्मा, श्रीमती पवन शर्मा, हरीबल्लभ शर्मा, डा0 कैलाश चन्द शर्मा, श्रीराम शर्मा, डा0 प्रवीन कुमार, कुमरपाल, मुरारीलाल, कैलाश चन्द, श्रीमती दीपा चतुर्वेदी, पिन्टू कुमार, टीकम सिंह, दाऊजी गौड़, कल्पेश शर्मा आदि उपस्थित थे।





