मतगणना को लेकर जीआईसी इंटर कालेज के मुख्य मार्ग पर लगा जाम
मथुरा। आज मथुरा ब्लाॅक की मतगणना को बनाये गये जीआईसी इण्टर कालेज मतगणना केन्द्र के आसपास सड़कों पर मतगणना को लेकर मौजूद प्रत्याशियों के समर्थकों और ग्रामीणों की भारी भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गयी और जाम की स्थिति बनी रही जो देर शाम तक चली। आज सुबह से ही चैपहिया, दुपहिया वाहनों की भारी भीड़ के चले आर्यसमाज से जीआईसी, कृष्णापुरी और बंगालीघाट जाने वाले मार्गों पर घण्टों तक जाम लग गया।





