मथुरा। जनपद की खराब सड़कों, पेयजल व्यवस्था सुदढ कराने की मांग और बिजली पूर्ति को लेकर सोमवार आज राष्ट्रीय लोकदल ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
भारी संख्या में रालोद कार्यकर्ता प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना था कि जिलाधिकारी द्वारा आज सुबह 11 बजे मिलने का समय दिया गया था लेकिन समय देने के बाद भी उनका कार्यालय में न रहना बड़े शर्म की बात है। वे जनता की समस्याओं के निस्तारण की बात तो दूर उनसे मिलना तक पसंद नहीं करते। ज्ञापन में रालोद नेताओं ने बाजना से मानागढी रोड बाया टप्पल, जटटारी व बाजना 10 किमी सड़क मार्ग, कोसी से शेरगढ रोड का पुर्ननिर्माण, कोसी से कोटवन-बठैन, कामर रोड, बलदेव बरौली रोड से कंजौलीघाट यमुना पुल तक सैदपुर मडौरा रोड की मरम्मत, अवैरनी से पचावर रोड पुर्ननिर्माण, फरह से जाजमपटटी रोड, जुगसना से भरऊ रोड, जुगसना से पचावर रोड मरम्मत कार्य, बिझारी मोड से नगला चेता सड़क निर्माण, परीगढी से भरऊगढी , बखण्डी से भरऊगढी, ब्यौंही से नगला भरऊ तक के रास्तों को ठीक कराने की मांग की। इस अवसार पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह, कुँ० नरेन्द्र सिंह, वीरपाल सिंह भरंगर, रविन्द्र नरवार, भगत सिंह जादौन, रामपाल सिंह भरंगर, दीपक चौधरी, योगेश चौधरी, ठा. ज्ञानेन्द्र सिंह, मोतीराम बौद्ध, बाबूलाल प्रधान, खजान सिंह, ठा. विक्रम सिंह, पवन चतुर्वेदी, रजत चतुर्वेदी आदि थे।






Related Items
जब तक गंदगी से जंग न जीते तब तक काहे के ‘स्मार्ट सिटी’!
‘स्मार्ट सिटी’ के कामकाज को नगर निगम के तहत लाने की मांग
तीस और शहर बनेंगे स्मार्ट सिटी, अब तक संख्या हुई 90