जनसम्पर्क में क्षत्रिय समाज ने दिया सपा प्रत्याशी को एकजुटता का नारा

 

मथुरा। समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी ठा0 चंदन सिंह के समर्थन में क्षत्रिय समाज धीरे धीरे एकजुट होता जा रहा है। देहात क्षेत्रों में बेदाग प्रत्याशी और अपने समय चर्चित युवा विधायक रहे लोकसभा प्रत्याशी के लिए समाज के लोग भी एकजुट हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की जन समस्याओं में लोगों का सहयोग देने और प्रदेश की सत्ता से जुड़कर जनपद के विकास के लिए समर्पित प्रत्याशी लगातार लोगों को समझा रहे है कि सपा ही जनपद में विकास की गंगा बहा सकती है। दूसरे दलों के दावे मात्र दिखावा हैं। गांव पाली, भरनाकलां, भरनाखुर्द, ततारपुर, रहेड़ी, आजनौख, कमई, करहला, बिरावली, पलसो में जनसम्पर्क के दौरान उन्हें लोगों ने भारी समर्थन दिया। जगह जगह सपा प्रत्याशी का लोगों ने स्वागत भी किया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti