
छाता एवं मांट तहसील हेतु संगठन का चुनाव करते बीएलई
मथुरा। देश में चल रही ई गवर्नेंश योजना अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में हजारों की संख्या में जन सेवा केन्द्र खोले गये हैं। इन केन्द्रों से सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है लेकिन विभिन्न कारणों के चलते इन केन्द्रो को चलाने वाले संचालकों के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसी समस्या से निपटने हेतु इन संचालकों में एकजुटता आई है और इनके द्वारा देश व प्रदेश स्तर पर वीएलई एशोसियेशन के नाम से एक संगठन का गठन किया जा चुका है और अब जिला, तहसील व ब्लाक स्तर पर इस संगठन का गठन किया जा रहा है इसी क्रम में 3 अगस्त रविवार को वीएलई एशोसियेशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में तहसील छाता के वीएलई सदस्यों द्वारा अपना तहसील कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें मुरारी लाल का सर्वसम्मित से अध्यक्ष पद हेतु चयन किया गया। वहीं उपाध्यक्ष नेम कुमार, मंत्री देवेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी नरदेव सिंह को बनाया गया। इसी प्रकार तहसील मांट के वीएलई सदस्यों द्वारा टैंटीगांव में बैठक कर कुलदीप पवार को तहसील मांट का अध्यक्ष, महेश सिंह को उपाध्यक्ष, विशेष प्रताप सिंह को मंत्री व हरकेश वाष्र्णेय को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS