जन्तर मन्तर पर यमुना रक्षक दल ने किया विशाल धरना प्रदर्शन

मथुरा। यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण पदयात्रा में विगत रोज हजारों की संख्या में यमुना भक्त एवं किसान बदरपुर बाॅर्डर निकट मेट्रो स्टेशन से प्रातः 10 बजे बसों द्वारा सीधे जन्तर मंन्तर पहुँचे। जन्तर मंतर पर धरना मंच का संचालन यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया ने किया। धरने में हजारों की संख्या मे यमुना भक्त व किसान उपस्थित थे। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने सम्बोधित करते हुये कहा कि यमनोत्री से द्रवित रूप धारण कर यमुना मैया 1376 किमी का सफर तय करने के बाद ़इलाहबाद संगम स्थल पर गंगा जी में जा मिलती है। यह हमारी ऐतिहासिक संगम स्थल पर गंगाजी में जा सकती है। यह हमारी ऐतिहासकि एवं सांस्कृतिक धरोहर है। हम जल को देवता तथा पवित्र नदियों को माँ मानते हैं। हमारी सरकार से मांग है कि गंदे नालों को यमुना में जाने से रोका जाये, हथिनी कुण्ड से यमुना जल छोड़ा जाये तो यमुनोत्री से इलाहबाद तक सतत् प्रवाहित हो सके। दिल्ली में वजीराबाद से ओखला तक समानान्तर नाले का निर्माण कराया जाये। श्री श्री रविशंकर जी ने कहा कि पूरा संत समाज इस विषय पर एक राय है कि यमुना जी की धारा निर्मल बहे और यमुनोत्री से लेकर संगम तक यमुना जी में एक बूंद भी गंदा जल नहीं डाला जाये इस विषय पर सरकार से हमारी लगातार हमारी वार्ता चल रही है और सरकार की ओर से इस दिशा में मजबूत और सार्थक प्रयास करने की बात भी कही गयी है। आम आदमी पार्टी के पर्यावरण मंत्री अनीस अहमद ने कहा कि मैं यमुना रक्षक दल के साथ हूँ। यमुना रक्षक दल यमुना के लिये बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है। यमुना के लिये सभी को कार्य करना चहिये। उन्होने कहा कि मुझे संतो का आशीर्वाद चाहिये ताकि मैं इस नेक कार्य में खरा उतरू। हम और हमारी सरकार यमुना के प्रति पूरी तरह गंभीर है। माननीय अरविन्द केजरीवाल यमुना मुद्दे पर 5 बार मीटिंग कर चुके हैं। अभी हमारी सरकार को कुछ ही समय हुये हैं। हमारी सरकार यमुना के लिये अवश्य कार्य करेगी। विधायक आभास चंदेला ने कहा कि यमुना जन जन की प्रिय है, उन्होने यमुना वर्तमान स्थित पर चिंता व्यक्त की। आम आदमी पार्टी ने यमुना रक्षक दल को पूर्ण समर्थन और सहयोग देने की बात कही है। इसी निमित मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीबाल की ओर से उनके प्रतिनिधी के रूप में उन्होने पर्यावरण मंत्री एवं विधायक को भेजा। वो यमुना आन्दोलन को लगातार विभिन्न ट्रेड यूनियनों का भी समर्थन मिल रहा है। कल सोमवार को इस आन्दोलन में दिल्ली के विभिन्न समाजिक संगठन एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र सम्मिलित होकर आन्दोलन में भाग लेंगे। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरदयाल कुशवाहा ने धरने की व्यवस्था संभाली। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संरक्षक सवमी स्वतन्त्रतानन्द सरस्वती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय सचिव सीता अग्रवाल, राष्ट्रीय अशोक यादव, राष्ट्रीय सचिव अजय शर्मा,  हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चैहान, प्रदेश महासचिव रविन्द्र फौजदार, जिलाध्यक्ष संदीप चाहर, जिलामहासचिव गौरव शर्मा, एनसीआर प्रभरी मदनलाल गौतम, देवमुरारी बापू, साध्वी गीता, कुँवर सिंह निषाद, प्रवीण चैधरी, दिनेश चैधरी, राधाबल्लभ शर्मा, डाॅ0 राजवीर सिंह, सत्यपाल सिंह, हरि सिंह, आदि उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti