मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होने वाले शरद पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। संस्थान सचिव कपिल शर्मा के अनुसार जन्मस्थान परिसर स्थित भगवान श्रीकेशव देव मंदिर को चन्द्रलोक के स्वरूप में सजाया गया है तथा जन्मस्थान के लीलामंच पर ब्रज के सांस्कृतिक कलाकार अपनी लोककला व महारास लीला एवं गोपी गीत की प्रस्तुती करेंगे। महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा तथा प्रातः से ही 26 अक्टूबर को भगवान के महाप्रसादी भंडारे का आयोजन होगा। सभी श्रद्धालु इसमें अलौकिक प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे। सायंकाल छप्पन भोग के दर्शन एवं प्रसाद का कार्यक्रम भक्तों के लिए किया जाएगा। इस दिन जन्मस्थान परिसर के मंदिर श्रद्धालुओं के लिए 11 बजे तक खुले रहेंगे।





