जन्माष्टमी की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी हुए गंभीर

 जन्माष्टमी को लेकर बैठक में पर्व की व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के दिशा निर्देश देते जिलाधिकारी 

बैठक में सभी व्यवस्थायें 03 सितम्बर तक पूरी हों: राजेश कुमार

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जन्माष्टमी की तैयारियों के मद्देनजर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से कहा है कि सभी व्यवस्थायें हरहाल में 03 सितम्बर तक पूरी कर ली जाय। श्री कुमार आज यहाॅ कलेक्ट्रेट सभागार में इस सम्बन्ध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि विगत वर्ष कुल 12 पार्किंग स्थल बनाये गये थे। ईओ ने अवगत कराया कि इस बार 03 पार्किंग स्थलों पर मकान बन गये हैं इसलिए उनकी जगह पर रामलीला मैदान में पार्किंग की व्यवस्था का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर सभी तैयारियों पूरी कर ली जाय। सड़कों की मरम्मत का कार्य, मार्ग प्रकाश व्यवस्था एवं पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त लाइट की व्यवस्था हेतु ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया गया। सकरी गलियों में भी लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को निर्देश दिये कि जन्माष्टमी के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाय। बैरीकेटिंग हेतु लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि नगर मजिस्टेªट के साथ बैठक कर जहाॅ-2 बैरीकेटिंग की जानी है उन स्थलों को चिन्हित कर लिया जाय। चिकित्सा व्यवस्था हेतु सभी चिन्हीत किये गये 6 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर तथा पर्याप्त एम्बुलेन्स की व्यवस्था सभी औपचारिकताओं के साथ करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने ईओ को मोबाइल टाॅयलेट की व्यवस्था के निर्देश देते हुए कहा कि बड़ी पार्किंग स्थलों पर भी मोबाइल टाॅयलेट की व्यवस्था की जाय। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक के0जी0एस0 को निर्देश देते हुए कहा कि वीआईपी मार्ग से केवल वीआईपी वाहनों को ही प्रवेश दिया जाय व अन्य स्थलों पर भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाय। पर्याप्त सफाई व्यवस्था हेतु ईओ को निर्देशित किया गया। नगर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर अतिक्रमण स्थलों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाया जाय। ईओ को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण हटाये जाने के बाद पुनः अतिक्रमण न हो इसकी पूरी जिम्मेदारी ईओ की होगी। सभी सम्पर्क मार्गो पर गडडों को भरने हेतु नगर पालिका/ रिलायंस/जल निगम को निर्देश दिये। जिला आबकारी अधिकारी को अवैध शराब की बिक्री तथा जन्माष्टमी के दिन दुकानें कुछ समय पहले बन्द करने के निर्देश दिये। ईओ नगर पालिका को पार्किंग में ही जूते चप्पलों की उचित व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये। ईओ वृन्दावन को अतिक्रमण हटाने हेतु सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 4 सितम्बर को वृन्दावन में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाने के निर्देश दिये। जन्माष्टमी के अगले दिन होने वाले रंगोत्सव हेतु भी प्रशासन तथा टैªफिक की पूरी व्यवस्था हेतु निर्देश दिये। वृन्दावन में 06 सितम्बर को जन्माष्टमी मनाये जाने के कारण इसके लिए अलग से व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष वर्मा, एसपी सिटी शैलेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक केजीएस  ह्रदेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व जयशंकर मिश्र, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, उप जिलाधिकारी छाता राज अरज तथा कृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान के पदाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ताली और दुआओं के बीच झूलती एक व्यवस्था...!

  1. समझ, संयम और संवाद से ही चलती है लोकतांत्रिक व्यवस्था

  1. राजनैतिक व्यवस्था सुस्त रहेगी तो होगा न्यायिक दखल...




Mediabharti