जन्माष्टमी पर तनिष्क आभूषणों की खरीद पर विशेष छूट

तनिष्क शोरूम पर हीरों से सजे श्रीकृष्ण, दर्शन 18 तक

मथुरा। ब्रज में आजकल जन्माष्टमी की धूम मची हुई है। मंदिर हो या घर सभी जगह अपनी अपनी परम्पराओं के अनुसार जन्माष्टमी मनाने की तैयारियां अपने शवाब पर हैं। वहीं कान्हा की नगरी के व्यापारी अपने अपने प्रतिष्ठानों को जन्माष्टमी पर सजाने में लगे हुए हैं। नगर के प्रसिद्व ज्वेलर्स प्रतिष्ठान तनिष्क भी इस बार जन्माष्टमी को आकर्षक ढ़ग से मना रहा है। प्रतिष्ठान प्रबंधकों ने जहां शोरूम को आकर्षक सजाया है, वहीं अपने ग्राहकों के लिए श्रीकृष्ण जन्म के उपलक्ष्य में आभूषण खरीदने पर विशेष छूट की घोषणा की है। श्रीकृष्ण के विग्रह को शोरूम में हीरों के आभूषणों से श्रंगार किया गया है। ये श्रीकृष्ण विग्रह शोरूम में आने वाले ग्राहकों को आकर्षक कर रहे हैं। इनके दर्शन लोग 19 अगस्त तक कर सकेंगे। कृष्णानगर स्थित तनिष्क शोरूम के प्रबंधक निखिल भल्ला ने बताया कि तनिष्क ने गोल्ड एवं हीरे के आभूषणों की विशेष डिजाइन जन्माष्टमी पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। श्रीकृष्ण जन्म की खुशी में ग्राहकों को दो लाख रुपये के आभूषण खरीदने पर 15 प्रतिशत की छूट और दो लाख से अध्कि की खरीद पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login