जन शिक्षण संस्थान 02 मथुरा मंें साक्षर भारत कार्यक्रम का आयोजन

मथुरा। विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त जन शिक्षण संस्थान 02 मथुरा के कार्यालय गिरधरपुर गीता विहार काॅलानी मथुरा पर साक्षर भारत नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षण संस्थान मंे रोजगार परक कार्य प्रशिक्षण ले रही प्रशिक्षर्णािर्थयों तथा शिक्षकों ने विश्व साक्षरता के इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी कु0 नेहा जौहरी तथा सहायक कार्यक्रम अधिकारी रामभरोसी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम अधिकारी कु0 नेहा जौहरी ने महिलाओं तथा बालिकाओं की शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान मंे महिलाओं तथा बालिकाओं के सशक्तिकरण की महति आवश्यकता है। महिलाआंे के शिक्षित होने पर ही वे जीवन की आने वाली सभी चुनौतियों का सामना कर सकती है तथा अपने साथ साथ अपने परिवार का भविष्य भी बेहतर बना सकती है। शिक्षा सभी के लिये अनिवार्य है जिसके बिना एक कुशल और सक्षम जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है। इस कार्यक्रम को जन शिक्षण संस्थान 02 मथुरा के सौजन्य से अत्यन्त हर्ष के साथ मनाया गया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti