सिपाही मुंशी में मारपीट, लाइन हाजिर
मथुरा। थाना राया में अंगूर की बेटी सिर चढ़ कर बोली तो जनता पर रौब झाड़ने वाले मुंशी और सिपाही आपस में झगड़ गए और जमक र मारपीट हुयी शिकायत मिलने के बाद दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरे मामलें की जांच भी क्षेत्राधिकारी महावन को सौंप दी है। थाना राया में रात्रि के दौरान कास्टेबिल धीरज भाटी और मुंशी विनोद के बीच शराब पीने के बाद दोनों में कहासुनी हो गयी और बाद में मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। जिसमें धीरज भाटी घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी एकत्रित हो गए और घायल सिपाही को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया। थाना प्रभारी संजीव तौमर ने बताया कि दोनों के संबंध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर दी है वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिकायत मिलने के बाद दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है वहीं पूरे मामलें की जांच क्षेत्राधिकारी महावन को सौंप दी है। थाना राया परिसर में हुयी सिपाही मुंशी के बीच विवाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।





