जमीन के खातिर कलियुगी बेटे व नाती ने की मां की हत्या

तीन गोलियां दागी वृद्धा में, पिता पुत्र फरार 

मथुरा। कस्बा व थाना महावन में कलियुगी बेटे ने अपने पुत्र के साथ मिलकर अपनी ही मां की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों पिता-पुत्र ने वृद्धा को तीन गोलियां मारी, गोलियां की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से दोनों हत्यारोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा पुलिस जांच में जुटी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा महावन क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला कामरिया की रहने वाली चंदो देवी अपने बेटे के साथ रहती थीं, उनके साथ उनका बेटा हरी सिंह अपने परिवार सहित रहता है। बताया जाता है कि चंदो देवी का अपने पुत्र से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। चंदो देवी अपनी जमीन को बेटी के नाम करना चाहती थीं, जिसका हरी सिंह व उसका परिवार विरोध करता था। आज इसी बात को लेकर चंदो देवी का बेटा हरी सिंह से झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ता हुआ तैश में आ गया और हरी सिंह व उसके बेटे राजकुमार ने वृद्धा चंदो देवी पर तमंचे से फायर कर तीन गोलियां दाग दी। गोली लगने से चंदो देवी घटनास्थल पर ही ढेर हो गईं। इसके बाद दोनों हत्यारोपी मौके से भाग गए। यकायक चली गोलियों की आवाज सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चंदो देवी की हत्या की खबर पाकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ महावन देवकीनंदन मयपुलिस बल के साथ घटना का निरीक्षण किया तथा शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी हरी सिंह व राजकुमार दोनों घटना के बाद से फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti