जम्मू-कश्मीर शिक्षकों ने किया मथुरा में राष्ट्रीय एकता दौरा

मथुरा। पुंच्छ, राजौरी और उधमपुर सीमावर्ता जिलों के सुदूरवर्ती एवं व्यापक क्षेत्रो के अध्यापकों का दल राष्ट्रीय एकता भ्रमण के तहत आज मथुरा छावनी मे आया। भ्रमण का आयोजन राष्ट्रीय राइफल्स के संरक्षण में किया गया है जिसमे 18 अध्यापको ने भाग लिया। भ्रमण के दोरान, अध्यापको ने स्ट्राइक वन के हेरिटेज संग्रहालय एव और स्ट्राइक वन के 1965 भारत  पाक युद्ध पर फिल्म देखने का अवसर मिला। अधिकांश शिक्षकों में स्पष्ट रूप से उत्साह नजर आ रहा था क्योंकि उन्होंनें भारत के उस हिस्से को पहली बार देखा था। भ्रमण का मकसद इन अध्यापको को अवसर प्रदान करने से है जोकि विस्तुत राष्ट्रीय सुदूरवर्ती क्षेत्र के ऐतिहीसिक और सांस्कृतिक विरासत को बारीकी से देखें और विभिन्न सिविल और सैन्य उच्च पदाधिकारियों से मेल मिलाप किया। भ्रमण के अध्यापकों ने मथुरा छावनी में मेजर जनरल वी नंगिया, सेना मेडल, चीफ आफ स्टाफ, स्ट्राइक 1 और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से बातचीत की।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti