जयंत के जन्मदिन पर काटा केक

होलीगेट पर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चैधरी का जन्मदिन केक काटकर मनाते रालोद कार्यकर्ता 

 अनाथालय में बच्चों के साथ जयंत का जन्मदिन मनाते कुं. नरेन्द्र सिंह एवं अन्य रालोद कार्यकर्ता 

मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद जयंत चैधरी का जन्मदिन आज युवा लोकदल कार्यकर्ताओं द्वारा होलीगेट चैराहे पर केक काटकर मनाया और पूर्व सांसद की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर युवा रालोद के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चैधरी ने कहा कि जयंती चैधरी के निर्देशन में युवा लोकदल दिनों दिन जनपद में अपने संगठन को मजबूत करने में लगा हुआ है। चतुर्भुज निषाद, पवनचतुर्वेदी ने कहा कि 2017 के चुनावों में रालोद जनपद में सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ठा. शैलेन्द्र सिंह ने केक काटा। कार्यक्रम में बबलू चैधरी, पवन चतुर्वेदी, मुजाहिद कुरैशी, धर्मेन्द्र बघेल, बिटटू रावत, कुलदीप चैधरी, पवन सोलंकी, विश्वेन्द्र चैधरी, आशीष पंडित, आवाम मुहम्मद, शिवा चैधरी, मुकेश चैधरी, जयप्रकाश चैधरी, रजत चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में मथुरा के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चैधरी का जन्मदिन कलक्टेªट स्थित अनाथलय में अनाथ बच्चों के साथ केक काटकर सभी बच्चों को खिलाया एवं अनाथ बच्चों को चाॅकलेट, बिस्कुट, टाॅफी आदि उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर कुं. नरेन्द्र सिंह श्याम चतुर्वेदी, रविन्द्र सिंह नरवार, विश्वेन्द्र चैधरी, राजवीर भगत, कुलदीप चैधरी, राजवीर सिंह उमेश, आदि उपस्थित रहे। 

वहीं रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. मौ. युनूस कुरैशी के आवास दरेसी रोड पर नगर इकाई मथुरा के तत्वावधान में नगर अध्यक्ष मौ. तौफीक आढ़ती की अध्यक्षता में मनाया गया। उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने केक काटकर व मिष्ठान वितरण कर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष मौ. शरीफ कुरैशी, महासचिव मौ. कदीर खांन, जिला महासचिव हबीब आलू वाले, इरशाद पहलवान, जफरूद्दीन अब्बासी, मुईन फारूखी, आबिद कुरैशी, बल्लू कुरैशी, बाबू अब्बल, इब्बो नेता, ध्रुव कुमार बाल्मीकि, छोटेलाल महावर, महेश फौजदार आदि मौजूद रहे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti