मथुरा। जर्जर कोसी नंदगांव कामां रोड को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवी भीम चैधरी, भागीरथ चैधरी, मदनलाल, मोहनश्याम फोरमेन, रूप मेंवर आदि ने कहा कि कोसी, नंदगांव, कामां रोड की हालत दयनीय बनी हुई है। दूर-दूर तक सडक का नामो-निशान नहीं है। इसके लिए कई बार प्रशासन को आगाह किया जा चुका है, बाबजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब आंदोलन के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है। कामां ट्रक आॅपरेटर वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी उम्मरदीन शिवराम फौजी एवं हरीसिंह चैधरी ने आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि सोसाइटी आंदोलन के लिए तन, मन और धन से प्रदर्शनकारियों की सहायता करेगी। सोसाइटी द्वारा समय समय पर गड्ढों में मलवा भरवाकर मार्ग दुरूस्त करने के प्रयास लगातार करता रहता है। यदि एक हफ्ते तक रोड पर कार्य शुरू नहीं कराया तो लोग अनशन के लिए बाध्य होंगे। जाटव समाज की ओर से मोतीराम ने प्रदर्शन के लिए अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर रूप मेंवर,पप्पू पंडित, बदन, सिब्बो, सुंदर, यादराम, हंसराज, ओमी, रामजीलाल, डिग्गो आदि मौजूद रहे।





