मथुरा। जलती होली की विकराल आग के बीच से इस बार भी फालैन गांव में पंडा हीरालाल निकलेगा। बताया गया कि कल सभी ग्रामवासियों द्वारा सभा करके राधे श्याम पंडित के पुत्र हीरालाल उम्र 25 वर्ष को जलती होली के बीच से निकलने हेतु तय किया गया। ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष जलती होली के बीच से फालैन गांव में पंडा निकलता है। इस बार हीरालाल इस आग से होकर गुजरेगा।





