वृंदावन का होगा समग्र विकास: डॉ अशोक
मथुरा। वृंदावन विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में महानगर अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल ने मथुरा-वृंदावन के विकास से संबंधित कई बिंदुओं को बोर्ड बैठक में उठाया वृंदावन को मॉडल सिटी बनाने जाने से वृंदावन का समग्र विकास कराया जाएगा एवं बोर्ड बैठक में डॉ० अशोक अग्रवाल ने ई-रिक्शा वालों की समस्याओं से भी अवगत कराया । कमिश्नर प्रदीप भटनागर ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही समस्या का निदान करा दिया जाएगा । ई- रिक्शा वालों का एआरटीओ के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराकर सुचारु रुप से चलाए जाएगें जिस से बाहर से आए श्रद्धालुओं को आने जाने में सुविधा मिल सकेगी और गरीबों का रोजगार सुचारु रुप से चल सकेगा डॉ अशोक अग्रवाल ने एक और महत्वपूर्ण समस्या का निदान कराया वृंदावन में डागोली मार्ग का शीघ्र ही निर्माण शुरु हो जाएगा डा. अशोक अग्रवाल डागोली मार्ग के लिए काफी समय से प्रयासरत थे । आज उनके अनुरोध पर उक्त मार्ग के लिए धन का भी आवंटित करा दिया गया है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा जिससे वृंदावन की ट्रैफिक व्यवस्था में भी काफी राहत मिलेगी । बैठक में सपा महानगर से अरुण दिक्षित , शैलेंद्र शर्मा, भगवती चतुर्वेदी, जितेंद्र सेंगर ,छैल बिहारी त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।





