वृन्दावन। समाजेसवी संस्था फ्रेस आॅफ वृन्दावन बंधु द्वारा स्थानीय वात्सल्य ग्राम स्थित कृष्णा ब्रामर विद्यालय में कुर्म जयन्ती महोत्सव के जल दिवस के रूप में मना कर लोगों को जल प्रदूषण तथा जल के अनावश्यक प्रयोग से बचने हेतु जाग्रत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओ द्वारा जल संरक्षण पर निबन्ध लिखकर जल के प्रति अपनी संवेदनशीलता के प्रदर्शित किया गया जिसमें सर्वोत्तम निबंध लिखने वाले बच्चों के मुख्यातिथि शम्भूु आश्रम के महन्त स्वामी सुशीलानन्द द्वारा पुरूस्कृत भी किया गया। तत्पश्चात् विद्यालय की छात्राओ द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता शर्मा के नेतृत्व में श्रमदान व सफाई अभियान चलाकर वृक्षारोपण के प्रति अपनी संकल्पबद्वता भी जाहिर की गयी। इस अवसर पर समाजसेवी मधुमंगल शुक्ला व जगन्नाथ पोद्दार ने अपने अपने संबोधन में आगामी समय में पेयजल की उपलब्धता को लेकर होने वाली परशानी के विषय में जानकारी देते हुए जल की बरबादी रोकने तथा सभी संस्थानों में वर्षा जल संचयन के लिए विशेष उपाय करने की बात दोहरायी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कुर्म अवतार के भगवान विष्णु के 24 अवतारों में से दसवाँ अवतार बताते हुए उनके अवतार का प्रयोजन मात्र पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना बताया। कार्यक्रम में साध्वी स्वरूप दीदी ने भी सभी आगंतुको को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अंत मंे धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता चतुर्वेदी ने प्रस्तुत किया।





