यमुना रक्षक दल द्वारा चल रहे नाला निरीक्षण अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 10 फरवरी, बुधवार को यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास, राष्ट्रीय सलाकहार पं0 उदयन शर्मा, प्रदेश युवा अध्यक्ष विवेक महाजन, वृन्दावन नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, प्रदेश प्रचार सचिव हरिशंकर शास्त्री, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, रिचा शर्मा आदि कालीदह पम्ंिपंग स्टेशन सहित भंवर घाट, चीरघाट तथा विहार घाट स्थित सभी नालों का निरीक्षण करने प्रतिदिन की तरह आज भी पहुँचे। विहार घाट पहुँचने पर देखा गया कि नाले का गेटवाल्ब खुला था और सारा गन्दा पानी तेज नदी के बहाव में यमुना में गिर रहा था। यह देखकर यमुना रक्षक दल ने कहा कि अब धैर्य की सीमा टूट रही है, उसी मौके पर स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जल निगम के ठेकेदार इसे खोल जाते हैं और उन्होने बताया कि हमने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि कल शाम को ठेकेदार के साथ में कुछ लोग बोलेरो गाड़ी से आये थे और विहार घाट स्थित नाले का गेट वाल्ब खोलकर चले गये, स्थानीय नागरिकों में से एक अमुक व्यक्ति ने यमुना रक्षक दल को उसकी फोटो भी दिखाई, उन्होने बताया कि कल, मंगलवार को भी इसी प्रकार तेज बहाव में सारा गन्दा पानी यमुना में जा रहा था। यमुना रक्षक दल के प्रदेश युवा अध्यक्ष विवेक महाजन तथा नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति ने कहा की सिर्फ दो दिन शेष रह गये हैं, अगर सभी नाले जो यमुना में गिर रहे हैं वह बन्द नहीं हुये तो अबकी बार बिना किसी समझौते के नालों पर ईंट की दीवार लगाकर इन्हे बन्द कर दिया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी, यमुना रक्षक दल ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे ठेकेदार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ उचित कार्यवाही करे।
(फोटो अटैच 1. विहार घाट स्थित नाले का गन्दा पानी तेज बहाव में यमुना में जाता हुआ 2. यमुना रक्षक दल नाले का निरीक्षण करते हुये)





