

कृष्ण प्रिया कालिन्दी की ब्रज में व्यथा देखने केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती जी मंगलवार 2 सितम्बर को मथुरा पहुॅची। जहाॅ यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने पी. डब्लू. डी गेस्ट हाउस मथुरा में उनसे मुलाकात कर यमुना की व्यथा सुना उनसे हथिनी कुण्ड से जल छोड़ने एवं दिल्ली में यमुना के सामानान्तर नाले निर्माण की बात कही संत जयकृृष्ण दास ने कहा कि पूर्व की केन्द्र सरकार ने यमुना रक्षक दल के साथ हथिनी कुण्ड से जल छोड़ने और दिल्ली में बजीराबाद से ओखला के बीच गिरते 18 बडे नालों को रोकने के लिये सामानान्तर नाला निर्माण का समझौता किया परन्तु उस समझौते के अनुसार से गति से कार्य नहीं किया गया। वर्तमान से केन्द्र सरकार और आपसे ब्रजवासियों को बहुत उम्मीद है कि आप की अगुवाई में यमुना निर्मल अविरल ब्रज में बहेगी। संत ने जल संसाधन मंत्री को इस तथ्य से भी अवगत कराया कि हरियाणा के हथिनी कुण्ड के बाद यमुना तल दिल्ली तक सूखा है और दिल्ली के बडे- बडे नाले नई यमुना का निर्माण कर ब्रज की ओर भेजते है जिससे आस्था और जीवन दोनो खतरे में पडे हुये है। इसके बाद उमा भारती जी द्वारा विश्राम घाट , स्वामी घाट के साथ- साथ यमुना रक्षक दल के सफाई अभियान द्वारा निकाले गये गउघाट का भी निरिक्षण किया जिस पर दल के राष्टीय अध्यक्ष ने मंत्री महोदया का धन्यवाद ज्ञापन किया कि उन्होने पूर्व की मुलाकात में मथुरा आ गउघाट भ्रमण करने के अपने वादे को निभाया। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमाभारती जी ने घाटों का निरीक्षण कर कहा कि यमुना ब्रज के सम्मान की प्रतीक है। उन्होने आश्वस्त किया कि दिल्ली में नाला निर्माण व हथिनी कुण्ड से जल छोडने का प्रयास किया जायेगा। हमारा यही प्रयास है कि यमुना की धारा यमुनोत्री से मथुरा सहित इलाहाबाद तक स्वच्छ अविरल बहे। इसके लिये हम और हमारी सरकार प्रयास कर रही है। गउघाट का निरीक्षण कर जल संसाधन मंत्री ने घाटों को निकाल उनके सौन्दर्यीकरण के लिये प्रशासन एवं दिल्ली से आये अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि इस कार्य के लिये धन की कमी नहीं होने दी जायेगी घाट यमुना के सौन्दर्य को बढाते है और पर्यटन की दृष्टि से भी ये अत्यन्त महत्वपूर्ण अतः इनको स्वच्छ और सुन्दर रखा जाये। यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने जल संसाधन मंत्री का मथुरा में आकर यमुना और उसके घाटों का निरिक्षण करने के लिये उनको धन्यवाद दिया और कहा कि भारत सरकार कि ये पहली जल संसाधन मंत्री है जिन्होने मथुरा आकर घाटों का निरिक्षण किया इससे आशा है कि यमुना जल्द ही स्वच्छ और अविरल बहेगी।
इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्टीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्टीय सचिव व मथुरा पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष डा अशोक अग्रवाल, प्रदेश सचिव हाशिम खान, मथुरा ब्लाक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, वृन्दावन नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, त्रिलोकी व्यास, गोलू शर्मा, नरेन्द्र सांवरिया, गोपाल पाण्डे, शरद वर्मा, के साथ साथ सैकडो लोग उपस्थित रहे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS