मथुरा। जवाहरबाग में कब्जा जमाये बैठे कथित सत्याग्रहियों को हटाने के लिये पुलिस रणनीति बना चुकी है। विभाग के अधिकारियों की बैठकें कल हो चुकी हैं। पूरी रणनीति तय की जा रही हैं। कोई भी अप्रिय घटना न हो इसके लिये पुलिस हर कदम सोच समझकर उठा रही है। सूत्रांे के अनुसार आने वाले दिनों में पुलिस-प्रशासन कार्यवाही कर सकता है। वहीं चर्चा है कि जवाहरबाग में रह रहे सत्याग्रही भी पुलिस की हर गतिविधि पर अपनी नजर बनाये हुये हैं और वे हर स्थिति में पुलिस के दबाव में आने वाले दिखाई नहीं दे रहे हैं। वहीं पुलिस द्वारा एसपी सिटी के कार्यालय के समीप पीएसी के ट्रक व पुलिसकर्मियों को लगा दिया गया है। बताते हैं कि इसके लिये पुलिस अभ्यास भी कर चुकी है। देखते हैं कौन से दिन जवाहरबाग से कब्जा हटेगा?





