जवाहर बाग को लेकर अर्नगल प्रलाप कर रही है भाजपाः प्रदीप

मथुरा। जवाहर बाग प्रकरण में भाजपा नेताओं के अर्नगल प्रलाप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी ने कहा कि भाजपा इसे राजनैतिक मुददा मान रही है जबकि सपा सरकार ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया है।

श्री र्चाधरी का कहना है कि जवाहर बाग पर कब्जा जमाये बैठे उपद्रवियों से मुकाबले को हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने पर्याप्त फोर्स मुहयैया कराया और प्रदेश सरकार की सूजबूझ का ही नतीजा है कि इस प्रकरण में जनहानि जितनी उम्मीद की जा रही थी उससे काफी कम हुई।

सपा नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से बौखलाई भाजपा के नेता इस प्रकरण में ऐसे कूद पडे़ जैसे उन्हें उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने का सहज रास्ता मिल गया हो। एक नहीं मेरठ, एटा और हाथरस के सांसदों के साथ साथ मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने भी इस मामले में खूब हो हल्ला मचाया। भाजपा के पास विकास और तरक्की का कोई मुददा नहीं है और वह सदैब शिगूफों के आधार पर चुनाव जीतती आई है लेकिन अब प्रदेश की जनता भाजपा की शिगूफे बाजी नहीं चलने देगी क्यों कि मोदी की प्रलोभनबाजी अभी प्रदेश के लोग भूले नहीं हैं। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti