मथुरा। थाना जीआरपी पुलिस ने मथुरा जक्शन के प्लेट फार्म संख्या 7 से पाॅच जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने इनके कब्जें से नशीला पाउडर व चार चाकू, व चार चोरी के मोबाइल बरामद किये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जीाआरपी प्रभारी पीके पालीवाल ने मथुरा जक्शन के प्लेटफार्म संख्या 7 से जहरखुरानी गिरोह के सुनील पुत्रा शिशुपाल, चन्दोसी, अदवन पुत्रा महेश, देवेन्द्र पुत्र जिलेवार सिंह, औरैया, सहित दो अन्य को नशीले पाउडर, चार चाकू, व चार चैरी के मोबाइल बरामद किये हैं। पकड़ें गये युवक टेªनों में लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट करते थे।





