जहरीली गैस से तीन की मौत

मथुरा। गोवर्धन कस्बे के चकलेश्वर सिथत चेतन्य महाप्रभु आश्रम में आज सीवर टैंक की सफाई करते समय निकली जहरीली गैस के परिणाम स्वरूप एक साधु सहित तीन लोगों की मौत हो गयी है। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। खबर लगते ही थाना गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार आज बृहस्पतिवार मध्यान्ह चकलेश्वर के चेतन्य महाप्रभु आश्रम में सीवर टैंक की सफाई चल रही थी तभी अचानक सफाई को टैंक में उतरे लोगों को जहरीली गैस के प्रकोप का सामना करना पड़ा जिससे साधु सहित तीन लोगों की मौत हुयी है इनमें 55 वर्षीय साधु तुलसीदास, 48 वर्षीय रवि और 50 वर्षीय कालाचंद के नाम शामिल हैं। मृतकों में तुलसीदास मंदिर का महंत बताया गया है। घटना सुबलदास आश्रम की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti