जहरीले कीडे काटने से वृद्ध की मौत

मथुरा । कोसीकलां कस्बा क्षेत्र अंतर्गत खेत में कार्य कर रहे एक वृद्ध किसान की किसी जहरीले कीडा काटने से मौत हो गयी। खेत में उसके साथ कार्य कर रहे अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध की अचानक चीख निकली और वह जमीन पर गिर गया और उपचार को ले जाने से पहले ही उसने घटना स्थल पर ही दम तोड दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गावं वृजवारी निवासी 67 वर्षीय नवली उर्फ नवलकिशोर पुत्र स्वं0 रामस्वरूप प्रतिदिन की तरह प्रातः अपने खेत पर कार्य करने गया था। जिसके साथ कुछ अन्य ग्रामीण भी खेत पर कार्य कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार खेत पर कार्य करते समय अचानक वृद्ध नवलकिशोर की चीख निकली और वह जमीन पर गिर गया देखने पर उसके पैर से भी खून वह रहा था। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते और उसको उपचार के लिए ले जाते उससे पहले ही वृद्ध ने घटना स्थल पर ही दम तोड दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध की किसी जहरीले कीडे काटने से मौत हुई है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti