मांट के गांव जहांगीरपुर में अभी तक किसानों को मुआवजा न मिलने को लेकर ज्ञापन देते स्थानीय ग्रामीण और किसान।
मथुरा। राष्ट्रीय एकलव्य मोर्चा ने आज राज्यपाल को संबोधित और जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन दिया और कहा कि ओलावृष्टि पीडि़तों को यूपी सरकार मुआवजा दे रही है लेकिन मौजा जहांगीरपुर खादर तहसील मांट के किसानों को आज तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया। यहां गेंहू, जौ की फसल नष्ट हो गयी थी। किसान कई बार लेखपाल सुभाष से मिले। उन्होंने जबाव दिया कि डीएम जब चैक देंगे तब मुआवजा बांटा जायेगा। किसानों का जल्दी से जल्दी मुआवजा दिया जाये। इस मौके पर जिलाध्यक्ष द्वारका प्रसाद एडवोकेट, महासचिव राजू निषाद, रमसो, धर्मपाल, हरी, सोहनलाल, रामजीलाल आदि मौजूद थे।





