जागरूकता शिविर में दिया छात्रों को जनधन योजना का सुझाव

 मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कौशल विकास मिशन योजना द्वारा राया स्थित नीफा केन्द्र के बैंकिग एण्ड एकाउंटिग प्रशिक्षणार्थियों को  रिजर्ब बैंक द्वारा चलाये जा रहे वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केन्द्र मथुरा सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने जागरूकता शिविर लगाकर उपस्थित छात्र छात्राओं को प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी दी तथा बैंकों द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही शिक्षा ऋण व अन्य जमा व ऋण, सही नोट की पहचान करना, फोन पर आने वाली फेक काॅल से बचने की जानकारी प्रदान की । तथा मुंद्रा बैंक की जानकारी दी। बचत के महत्व के बारे मैं बैंक में खाते खोलने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी । इस मौके पर युवाओं की बैंक से सम्बन्धित जानकारी दी व उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान केन्द्र सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर कौशल विकास मिशन के जिला कार्डीनेटर सुनील कुमार यादव व केन्द्र प्रभारी संजय व राम खिलाड़ी शर्मा उपस्थित रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti