
राजकीय बालगृह में अनाथ बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित करते जागृति फाउण्डेशन के सदस्य
मथुरा। नगर की चर्चित संस्था जागृति फाउण्डेशन मथुरा द्वारा एक दिसम्बर से एड्स माह के रूप में मनाया जा रहे दिसम्बर माह के अन्तर्गत आज राजकीय बाल गृह मथुरा में वस्त्र वितरण कार्यक्रम मनाया। इस मौके संस्था की ओर से बालकों को वस्त्र वितरित किये गये और एक गैस चल्हा भी बालगृह को भेंट किया गया।
विदित हो कि नगर की चर्चित संस्था जागृति फाउण्डेशन मथुरा द्वारा एक दिसम्बर से लगातार समाज सेवा के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कभी एड्स जागरूक अभियान रैली, तो कभी रोगियों को फल और दवा वितरण और कभी एड्स रोग से दिवंगत हुए एमटीएचों को श्रद्धान्जली कार्यक्रम। अब इसी श्रृंखला में आज 18 दिसम्बर को संस्था जागृति फाउण्डेशन मथुरा द्वारा दोपहर दो बजे से राजकीय बाल गृह में अनाथ बच्चों को गर्म कपड़े, जर्सी स्वेटर का वितरण किया गया। जिससे बाल गृह के बालक काफी ख्ुाश दिखाई दिये। संस्था ने इस मौके पर बालगृह की आवश्यकता के अनुरूप एक गैस चूल्हा भी बालगृह को भेंट किया गया। फाउण्डेशन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर चर्चित समाज सेविका डाॅली जान के अनुसार जागृति फाउण्डेशन के बोर्ड मेम्बर एवं सीए अमित कुमार बंसल के जन्म दिवस 18 फरवरी के अवसर पर प्रस्तुत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS