जाति-धर्म से अलग सब राष्ट्रीय एकता के लिए कार्य करेंः आबिद खान

राज्य एकीकरण परिषद के उपाध्यक्ष ने जिला एकीकरण समिति के सदस्यों की सक्रियता को सराहा

मथुरा। राज्य एकीकरण परिषद के उपाध्यक्ष आबिद खान ने आव्हान किया कि जनमानस में ऐसी भावना जागृत करें जो आजादी के समय हमारे देशभक्तों ने जाति धर्म से पृथक हो परतंत्रता की बेडी तोडने को मिलकर कार्य किया। उन्होंने कहा कि वे राज्य एकीकरण परिषद के अध्यक्ष/मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर हिन्दू मुस्लिम एकता और नागरिकों के बीच मनभेद-मतभेद मिटाने का संदेश लेकर निकले हैं। एकीकरण परिषद के उपाध्यक्ष यहां जिला पंचायत सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब चुनावी समय कुछ तत्व सामाजिक समरस्ता को क्षति पहुॅचाने का प्रयास कर सकते हैं। उनसे सावधान रहना होगा और सदभाव का माहौल सुद्ढकर अमनचैन कायम रखना होगा। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से अधिक सदस्यों की उपस्थिति पर खुशी जाहिर की और कहा कि यह प्रमाणित करता है कि यहां के सदस्य मात्रभूमि से प्यार करते हैं और मोहब्बत व एकता के अनुयायी हैं। साथ ही कहा कि अन्य जिलों के लिए उनकी ओर से यह उद्धरण रहेगा।

उन्होंने जानकारी दी कि जिला एकीकरण समिति की बैठक व्यवस्था के पांच हजार रू0 प्राविधान को बढाकर दस हजार रू0 का प्रस्ताव किया गया है। साथ ही बताया कि राज्य सरकार की ओर से कबीर, सरदार बल्लभ भाई पटेल, गुरू गोविन्द सिंह, इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी आदि शांित पुरस्कार दिये जा रहे हैं जिनमें मथुरा से कोई प्रस्ताव नहीं पहुॅचा है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था के लिए अच्छा कार्य करने वाले जनपद के नागरिकों की पूरे कार्य विवरण सहित रिपोर्ट भेजी जाय ताकि उन्हें प्रमाण पत्र एवं धनराशि देकर सम्मानित किया जा सके। 

श्री खान ने भगवान कृष्ण की भूमि पर राष्ट्रीय एकता एवं अस्मिता के लिए अब्दुल हमीद, असफाक उल्ला खां, रामप्रसाद बिस्मिल, सरदार भगत सिंह, सरदार पटेल आदि महापुरूषों की भांति जुट जाने और दुनिया के लिए संदेश देने वाले महान कार्य करने की अपील की। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वे विभिन्न अवसरोें जिला एकीकरण समिति के सदस्यों का पूरा उपयोग करते हुए सहयोग लें।

जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी ने राज्य एकीकरण परिषद के अध्यक्ष सहित आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने पर जोर दिया, क्षेत्राधिकारी श्रीमती दुबे ने सभी का सहयोग आंमत्रित किया, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्षध् समिति के सदस्य चैधरी युसुफ उस्मानी, राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार यादव, विधायक प्रदीप माथुर के प्रतिनिधि महेश रावत, जगन्नाथ पोद्दार व संदीप आदि ने एकता के कार्यक्रमों को बढावे के सुझाव दिये। चैधरी ब्रजेन्द्र सिंह ने काव्य पाठ के माध्यम से एकता का संदेश बढाने हेतु कहा कि-हिन्दू न मुस्लिमान चाहिए, सभी धर्मों का सम्मान करें ऐसा इंसान चाहिए। बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने आश्वस्त किया कि राज्य एकीकरण परिषद के उपाध्यक्ष एवं जिला एकीकरण समिति के सदस्यों की ओर से दिये गये सुझावों का पूरा अनुपालन किया जायेगा। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti