
मथुरा। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी मथुरा से राष्ट्रीय अध्यक्ष साहब सिंह के नेतृत्व में मिला तथा उन्हें ज्ञात देकर अवगत कराया कि धनगर समाज के लोगों को जिला प्रशासन द्वारा अनुसूचित जाति धनगर के प्रमाण पत्र नहीं जारी किये जा रहें हैं। जिससे समाज के लोगों को अपने भविष्य सवांरने में मिलनें वालें मौके से वंचित होना पड़ रहा हैं। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रेषित किये गये साक्ष्य के आधार पर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का आश्वासन दिया हैं। प्रतिनिधि मंडल में भीकम सिंह एडवोकेट, डा0 मोहन धनगर, भूपेन्द्र धनगर, आनन्द धनगर, शिवसिंह धनगर, नारायण सिंह, हरिओम धनगर, हरीश धनगर, शैलेन्द्र धनगर, स्वतंत्र धनगर, वीरेन्द्र धनगर आदि थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS