जादूगर आकाश का मैजिक शो देख बच्चों ने किया मनोरंजन

मां वैष्णो देवी विद्या मंदिर में बाल दिवस के अवसर पर हुआ आयोजन

मथुरा। नरहौली, वैष्णो नगर स्थित मां वैष्णो देवी विद्या मंदिर में बाल दिवस के अवसर पर जादूगर आकाश सरकार द्वारा दिखाए गए हैरतअंगेज जादुई कारनामों ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों व शिक्षकों का भरपूर मनोरंजन किया। इन जादू के आइटमों को देखने के लिए दर्शक घंटों तक एक ही स्थान पर डटे रहे। शो का मुख्य आकर्षण जादूगर द्वारा मुंह से एक के बाद एक निकाले गए कई ब्लेडों का जादू रहा। सर्वप्रथम जादूगर ने हाथ की सफाई दिखाते हुए बनाई गई फूलों की माला से मुख्य अतिथि केदार नाथ गौतम का स्वागत किया। इसके बाद शुरू हुए जादुई शो में तीन रूमालों को जोघ्कर तिरंगा बनाना, अंगूठी गायब कर टमाटर से निकालना, पैसों से थैला भरना, उपस्थितों पर पुष्पों की वर्षा, बच्चों को मैजिक बैग से टॉफी व चॉकलेट बांटना, बडे़ गिलास से छोटे गिलास में दूध भरना आदि करतब प्रमुख रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधक विकास गौतम ने जादूगर आकाश का पटुका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti