जानकारी न दे पाने के कारण अवर अभियन्ता कैनाल निलंबित

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विकास खण्ड नन्दगाॅव के समग्र ग्राम गाॅजीपुर का निरीक्षण किया। अपर आगरा कैनाल के अवर अभियन्ता को जानाकारी न दे पाने के कारण निलंबित करने तथा अधिशासी अभियन्ता कैनाल के अनुपस्थित होने के कारण स्पष्टीकरण माॅगे जाने के निर्देश दिये। 

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड नन्दगाॅव के 2014-15 के चयनित समग्र ग्राम में चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्यायें सुनी, स्थलीय निरीक्षण किया तथा मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। नन्दगाॅव रजवाह पर बनायी गयी पुलिया टूटी पायी गयी तथा अवर अभियन्ता आगरा कैनाल द्वारा उस पर मिट्टी डालकर ढकवा दिया गया था जिससे वाहनों का आवागमन नहीं हो पा रहा था। श्री वर्मा द्वारा अवर अभियन्ता से इसके बारे में जानकारी चाही गयी लेकिन कोई जवाब न दे पाने के कारण अवर अभियन्ता को निलंबित किये जाने तथा अनुपस्थित अधिशासी अभियंता कैनाल से स्पष्टीकरण माॅगे जाने के निर्देश दिये। बिजली के तार जर्जर तथा लटके पाये गये। जर्जर तारों को बदले जाने तथा लटके हुए तारों को टाइट किये जाने के निर्देश दिये। इसके पूर्व मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड चैमुहां के नवनिर्वाचित 41 प्रधानों को प्रशिक्षण दिया। प्रधानों को आधार कार्ड की जानकारी देते हुए बताया कि विकाास खण्ड चैमुहां व नगर पंचायत चैमुहां में 03 से 05 जनवरी तक शिविर लगाकर आधार कार्ड बनाया जायेगा। उन्होंने प्रधानों से छूटे हुए व्यक्तियों का आधार कार्ड अभियान चलाकर बनवाने के लिये कहा। मुख्य विकास अधिकारी के साथ परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास डा. एके बाजपेयी, नवनियुक्त विकास खण्ड अधिकारी महेन्द्र कुमार मीणा, जिला प्रोवेशन अधिकारी ओमप्रकाश यादव तथा जिला पंचायत राज अधिकारी आरपी सिंह यादव सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti