जाम लगाने वालों के खिलापफ रिपोर्ट

मथुरा। बैंक में लाइन में लगने वाले लोगों को समय पर पैसा न मिलने और उनके द्वारा विरोध् करना अब पीड़ितों को ही मंहगा पड़ रहा है। पुलिस ने गत दिन आॅरियेण्टल बैंक आॅनपफ काॅमर्स औरंगाबाद पर रूपया न मिलने से परेशान लोगों द्वारा जाम लगाने का मामला थाने पर दर्ज कर लिया है। दरोगा ने बैंककर्मियों के साथ जनमानस द्वारा धक्कामुक्की कर सरकारी कार्य में बाध डालने और लोकशान्ति भंग करने का मामला गुलवीर पुत्रा पूरन सिंह निवासी औरंगाबाद थाना सदर आदि 100-150 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया है। ज्ञात रहे कि पैसा न मिलने के कारण औरंगाबाद क्षेत्रा के लोगों ने आगरा-मथुरा मार्ग पर जाम लगा दिया था और केन्द्र सरकार के खिलापफ नारेबाजी की थी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti