जिलाधिकारी की अघ्यक्षता में स्टाम्प चोरी रोकने के कड़े दिशा निर्देश

कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक लेती डीएम बी0 चन्द्रकला

मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला ने आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में स्टाम्प सम्बन्धी एक बैठक आहूत की। उन्होंने स्टाम्प चोरी रोकने सम्बन्धी सभी आवश्यक निर्देशों को अपने अधीनस्थों को बैठक में दिये। जिलाधिकारी महोदया ने बैठक की कार्यवाही में जनपद के सभी लेखपालों को अपने अपने क्षेत्र के गाटा तैयार कर नक्शा सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है जिससे की मौके पर जाकर भूमि की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके। गाटा एवं नक्शे के आधार पर उसका उचित मूल्य निर्धारण किया जा सके तथा स्टाम्प चोरी को रोका जा सके। उन्होंने लेखपालों को निेर्देश देते हुए कहा है कि कृषि और आवादी की भूमि का सही मूल्यांकन किया जाये जिससे कृषि योग्य भूमि का सर्किल रेट तथा आवादी की भूमि का सर्किल रेट का वास्तविक आंकलन किया जा सके। उन्होंने इस कार्य में अभी से कार्य करने के निर्देश दिये है। उन्होंने नगर पालिका तथा रेवन्यू के कर्मचारियों की एक टीम बनाकर इस कार्य को पूरा करने का आदेश भी दिया है। इस बैठक में उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर,,चारों तहसीलों के सबरजिस्ट्रार, नायब तहसीलदार मथुरा-वृन्दावन के लेखपाल उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti